आग लगने से घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक समान-बर्तन और नगदी जले
आग लगने से घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक समान-बर्तन और नगदी जले
ग्रामीणों ने करी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
महुआ। रेणु सिंह
शॉर्ट सर्किट के कारण घर में लगी अचानक आग से सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना गुरुवार की रात महुआ थाने के रामपुरानी गांव में घटी। ग्रामीणों ने करी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि आग बुझ जाने के बाद बाद में फाइल ब्रिगेड भी पहुंची।
शुक्रवार को पीड़ित परिवार सदमे के कारण खाना नहीं बनाया। बताया गया कि महुआ थाना की मीरपुर पताढ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 रामपुरानी गांव में रामबाबू ठाकुर के मकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। रात का समय होने से आग लगने की जानकारी देर से मिली और लपटे तेज हो गई। इधर आग की लपटे देख लोग दौड़े और घर और जब तक उसपर काबू पाते तब तक घर में रखें इलेक्ट्रॉनिक समान टीवी सेट, फ्रिज, अलमारी, पलंग, खाट, चौकी, बिछावन, कपड़ा, कुर्सी, अनाज, बर्तन के अलावा गाय बिक्री और समिति से उठाएं करीब एक लाख रुपए नगद जलकर खाक हो गए। हालांकि लोगों ने बाल्टी, तसला, बर्तन से पानी फेंक कर आग को आगे बढ़ने से रोक लिया। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। इधर मुखिया गीता देवी के पति धीरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अंचल कार्यालय से कर्मचारी को बुलाकर घटना की जानकारी दी।
