March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

खेल महोत्सव उड़ान में बच्चों ने लहराया परचम

खेल महोत्सव उड़ान में बच्चों ने लहराया परचम
महुआ। रेणु सिंह
खेल महोत्सव उड़ान में स्कूली बच्चों ने दमखम दिखाए। इस मौके पर उनका रंगारंग प्रस्तुति भी हुआ। जिसे देख और सुनकर लोगों में खुशी से भर गई और तालियां बजाने को मजबूर हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन के जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक जागेश्वर राय ने फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर की।
खेल महोत्सव उड़ान का आयोजन यहां प्रताप चौक मानपुरा सेंट जांस ग्राउंड में हुआ। जहां पर जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चार स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस मौके जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय के निर्देशन में आयोजित उड़ान कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक मनोज कुशवाहा, जदयू तिरहुत प्रमंडल के संगठन प्रभारी राणा रणधीर सिंह चौहान, महुआ विधानसभा प्रभारी ओम प्रकाश सेतु, पवन कुमार, उमेश कुमार राय, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, जदयू के अमित कुमार, शशि कुमार, सुधीर मालाकार, हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार आदि ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। यहां स्काउट गाइड के प्रतिभागियों ने अपने अनुशासन के बीच कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके साथ ही छात्राओं का एक से बढ़कर एक नृत्य गीत की प्रस्तुति हुई। जिस पर लोग तालियां बजाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.