महुआ के सिंघाड़ा मैदान में दो दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ आगाज
महुआ के सिंघाड़ा मैदान में दो दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ आगाज
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय मुकुंदपुर सिंघाड़ा स्थित महाराणा प्रताप मैदान में शुक्रवार को दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज हुआ। जिसमें प्रथम दिन करीब तीन दर्जन खेलों का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। खेल प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह और उमंग दिखा। उद्घाटन विज्ञान स्वरूप सिंह और युवा विकास मंच के किसलय किशोर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
ज्ञान ज्योति गुरुकुलम द्वारा आयोजित खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, हॉकी, चेस, फुटबॉल, विभिन्न दौड़, बाधा दौड़, जलेबी दौड़ सहित कई खेलों का प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां खेल महोत्सव के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में युवा विकास परिषद के किसलय किशोर, विज्ञान स्वरूप सिंह आदि पहुंचकर प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।
अजीत कुमार आर्य, अभय कुमार आर्य, मिथुन सिंह, परवेज आलम टाइगर, आर्यन सिंह, सुमन सिंह, चंदन कुमार आदि का महोत्सव में सक्रिय सहयोग हो रहा है। अभय कुमार आर्य ने बताया कि शनिवार को महोत्सव का समापन बच्चों के गीत-नृत्य, संगीत के बीच होगा।
