May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महादलित महिला ने बीपीएससी में पाई सफलता

महादलित महिला ने बीपीएससी में पाई सफलता
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय कुशहर खीराचक निवासी महादलित उमेश राम की पत्नी सविता कुमारी बीपीएससी में सफलता पाई है। परीक्षा परिणाम आने के साथ ही घर में खुशी की लहर दौड़ गई।
शुक्रवार को यहां सविता ने बताया कि गरीबी में पलते हुए भी उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी और आज मेहनत की बदौलत यह सफलता मिली है।

सविता ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में पति के साथ घर परिवार के लोगों ने काफी सहयोग दिया है। मौके पर शशिकांत, मुकेश आदि पहुंचकर बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.