May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पहले प्रयास में पाई बीपीएससी में सफलता

पहले प्रयास में पाई बीपीएससी में सफलता
महुआ। रेणु सिंह
अनुमंडल के शाहपुर रोहुआ निवासी चंद्र मोहन कुमार और सोनी राय पहले प्रयास में ही बीपीएससी में सफलता पाई है। वह अब स्कूल में शिक्षण कार्य करेंगे।
परिणाम आने के बाद शुक्रवार को दोनों परिवारो में खुशी का पारावार नहीं था। चंद्र मोहन और सोनी को प्लस टू स्कूल के लिए चयनित किया गया है। दोनों ने बताया कि उन्हें राष्ट्र निर्माण की जिम्मेवारी मिली है। जिसे वे शिक्षण कार्य से पूरा करेंगे। उन्होंने इस सफलता के पीछे घर परिवार के साथ समाज और सगे संबंधियों का आशीर्वाद मिलना बताया। चंद्र मोहन कुमार के बड़े भाई और प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिमोहन कुमार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.