पूर्व पीएम के निधन पर शोक सभा का आयोजन
पूर्व पीएम के निधन पर शोक सभा का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
पूर्व पीएम और कांग्रेस नेता के साथ अर्थशास्त्री डा मनमोहन सिंह के निधन पर शुक्रवार को यहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
महुआ विष्णु चौक पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मो अनवर के नेतृत्व में लोकसभा आयोजित की गई। इस मौके पर झरी राय, मो मंसूर आदि थे। चांद सराय में कांग्रेस नेता संजय मिश्रा के द्वारा स्व डा सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इधर कन्हौली में अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि मनमोहन बाबू एक बड़े अर्थशास्त्री थे। जिन्होंने देश को आर्थिक संकट से बचाया।
