बिहार में ‘माई-बहिन मान योजना’ लागू करेंगे, महिलाओं को हर महीने देंगे 2500 रुपए, बोले तेजस्वी यादव.
बिहार में ‘माई-बहिन मान योजना’ लागू करेंगे, महिलाओं को हर महीने देंगे 2500 रुपए, बोले तेजस्वी यादव.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने वादा किया कि, उनकी सरकार बनने पर बिहार में माई-बहिन मान योजना लागू करेंगे. महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देंगे. सरकार बनते ही 1 महीने बाद इस योजना की शुरूआत कर देंगे.
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक पार्टियां जुट गई हैं. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को वादा किया कि, बिहार में आरजेडी सरकार बनी तो वह माई-बहिन मान योजना लागू करेंगे और महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देंगे. उन्होंने कहा कि 2500 सीधे उनके खाते में जाएगा. सरकार बनते ही 1 महीने बाद इस योजना की शुरूआत कर देंगे.
इसी को लेकर महुआ के विधायक डॉ मुकेश रौशन अपने विधानसभा क्षेत्र मे तेजस्वी यादव के आह्वान पर प्रचार प्रचार किया शुरू, इसी को लेकर राजद कार्यकर्ता आज 29/12/2024 को 11 बजे दिन मे मधौल पंचायत के पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद असलम के दरवाजे पर एक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एंव राजद कार्यकर्त्ता को योजना की जानकारी दी गयी
इस मौके पर दर्जनों महिलाएं एंव पुरुष इकठ्ठा हुए, जिसमे महुआ प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी, युवा प्रखंड अध्यक्ष रणविजय यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष शाहिल रजा, गौशपुर चकमजाहिद पंचायत अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, मधौल पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद असलम के अलावे दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.
