संत बी एस पब्लिक स्कूल ने आयोजित की 10 वीं वार्षिकोत्सव समारोह ।
संत बी एस पब्लिक स्कूल ने आयोजित की 10 वीं वार्षिकोत्सव समारोह ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) जिले के सहदेई प्रखंड अंतर्गत परसन पोषण पथ , अंधराबर चौक, पहाड़पुर तोई स्थित संत बीएस पब्लिक स्कूल एवं बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संयुक्त रूप से अपना 10 वीं स्थापना दिवस पर वार्षिकोत्सव आयोजित की। समारोह का उद्घाटन डॉ राम बहादुर सिंह , गोनौर राय,नन्दन कुमार चंदन, भगवान प्रसाद साहू ,शिव प्रसाद महात्मा जी, प्राचार्य रघुनाथ प्रसाद सिंह एवं निदेशक सुनील कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया । मंच का संचालन वीना भारती एवं राजेश तिवारी ने की । इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुनील कुमार सिंह द्वारा अतिथियों को शाल एवं पुष्पहार से स्वागत किया।इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किया गया जिसका निर्देशन डॉक्टर बी एन शर्मा ने की।
इस मौके पर लोक गायक सोनू मिश्रा एवं भुवनेश्वर राम की द्वारा शानदार संगीत की प्रस्तुति की गई। समारोह में सक्रिय योगदान देने वालों में अनिल कुमार सिंह ,दिनेश कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं शामिल हैं ।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की । कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
