सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलाने के लिए रालोमो की बैठक
सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलाने के लिए रालोमो की बैठक
महुआ। रेणु सिंह
सदस्यता अभियान को जोर-जोर से चलाने के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की महुआ विधानसभा स्तरीय बैठक शनिवार को यहां मकसूदपुर ताज में पार्टी कार्यकर्ता उमेश सिंह कुशवाहा के आवासीय परिसर में हुई। जहां पर सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की गई। उपस्थित सदस्यों ने यहां सावित्रीबाई फुले की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अकिलदेव सिंह की अध्यक्षता और चेहराकला प्रखंड अध्यक्ष रामजी राय के संचालन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरीय नेता रंधीर कुमार ने आगामी विधानसभा को देखते हुए सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलने को कहा।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कमेटी का गठन कर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाएं। वहीं बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी नेता ब्रजेंद्र कुमार पप्पू से कमल सिंह, दिनेश पासवान, नरेंद्र सिंह, गनौर सिंह, मनोज कुमार राय ने कहा की पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की हाथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता गांव गांव घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाकर उन्हें पार्टी के क्रियाकलापों को बताएं। इस मौके पर सनोज कुमार से राम प्रसाद सुमन से रामसेवक सिंह, रंधीर प्रसाद, मिथिलेश कुमार, राजेश कुमार, ब्रजकिशोर सिंह, उमेश पासवान, राम नारायण सिंह, रामप्रवेश कुमार आदि उपस्थित थे। बैठक में विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो श्री कुशवाहा के लिए हर संभव, हर वक्त तैयार रहने और कार्य करने के लिए निर्णय लिया।
