April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आर के ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल ने आयोजित की माता सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह ।

आर के ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल ने आयोजित की माता सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

सोनपुर (सारण) आर के ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल, कसमर, पहलेजा, सब्जी मंडी के निकट 19 वीं सदी के महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की अर्धांगिनी भारतवर्ष की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री फुले की 195 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया ।यह आयोजन विद्यालय के निर्देशक सह प्राचार्य देवेंद्र कुमार मालाकार के नेतृत्व में आयोजित की गई ।इस मौके पर सर्वप्रथम माता सावित्री फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके चरित्र का गुणगान किया गया ।वक्ताओं ने कहा कि भारतवर्ष की आधी आबादी निरक्षर और अनपढ़ थी, वैसे समय में ज्योतिबा फुले ने अपनी धर्मपत्नी माता सावित्री बाई फुले को शिक्षित कर बालिकाओं के लिए 1848 में प्रथम बालिका विद्यालय की स्थापना की ।तथाकथित रूढ़िवादी व्यवस्था के लोगों ने इसका घोर विरोध किया, क्योंकि उसे समय स्त्रियों को शिक्षा प्राप्त करना पाप समझाया जाता था ।घोर विरोध के बावजूद भी संघर्ष करते हुए सावित्री बाई फुले ने शिक्षा को अलख को जगाते रही । भारतवर्ष में नारी शिक्षा का जो शुभारंभ हुआ जिसका परिणाम है आज विभिन्न पदों पर महिलाएं सुशोभित है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सचिन कुमार मल्होत्रा ,आदित्य सैनी, सरिता सिंह, सुमन कुमारी, रीता दास के अलावे चंद्रमा राम, राधा कांत महतो ,सरपंच, संतोष गुप्ता, सुरेंद्र कुमार दास, राजेंद्र राय ,रणजीत राम सहित अन्य गण्यमान लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.