April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र के द्वारा जरुरतमंदों के बीच 100 कंबल वितरित किया गया।

मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र के द्वारा जरुरतमंदों के बीच 100 कंबल वितरित किया गया।
रिपोर्ट :- रोहित कुमार /सनोवर खान
कड़ाके की ठंड को देखते हुए आज मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र, कंकड़बाग, पटना के द्वारा फुलवारी शरीफ प्रखंड के गोनपुरा गांव में सभी समुदाय के जरुरतमंदों के बीच 100 कंबल वितरित किए गये।
समाज के दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए यह संस्था हर समय तत्पर रहती है।कई वर्षों से समाज के असहाय लोगों की मदद करने में लगी हुई है। खास करके कोरोना काल में एक महीने तक भूखे लोगों के बीच पके भोजन एवं कच्चे अनाज संस्था की ओर से वितरित किए गये। कभी विकलांग लोगों के बीच ट्रायसाइकिल देकर उन्हें सबलता प्रदान करते हैं तो कभी भूखे -नंगे और लाचार लोगों के बीच वस्त्र और खाने की वस्तुएं बांटकर उनकी तकलीफों को दूर करने का एक छोटा-सा प्रयास करते हैं।
इसी कड़ी में आज कड़ाके की ठंड को देखते हुए फुलवारी शरीफ प्रखंड के गोनपुरा गांव में 100 असहाय एवं लाचार लोगों के बीच कंबल बांटा गया।कंबल का वितरण संस्था के संस्थापक ठाकुर अरुण कुमार सिंह, अध्यक्ष मुरारी शर्मा, सामान्य सचिव सतीश कुमार सिंह, सचिव सुरेंद्र कुमार रंजन, संयुक्त सचिव मनोज कुमार एवं मनोज कुमार,कवि कुमार, सर्वेश कुमार, चंदन कुमार, राजेश कुमार रंजन एवं सुरेन्द्र कुमार रंजन के द्वारा किया गया।जिन लोगों में कंबल वितरित किया गया उनमें धनपतिया देवी,धर्मशीला देवी, प्रमिला देवी, राजेन्द्र मांझी,गनौरी दास, सुरेश मांझी, लालती मोसमात,सुमंत्री मोसमात आदि के नाम उल्लेखनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.