पहलेजा में संगीत कलाकार महासंघ की बैठक संपन्न ।
पहलेजा में संगीत कलाकार महासंघ की बैठक संपन्न ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
सोनपुर (सारण) प्रखंड क्षेत्र के पहलेजा स्थित मंदिर प्रांगण में संगीत कलाकार महासंघ की बैठक संपन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता प्रजापति किरण देवी ने की, जबकि संचालन व्यास वकील साहनी ने की ।इस मौके पर उपस्थित सभी कलाकारों ने अपनी अपनी बात रखी ।बात रखते हुए व्यास सुरेंद्र सिंह ,विपिन सिंह ,संतोष सुमन, गौतम ठाकुर, दिलीप दुरुपयोग, मोहम्मद सलीम ,देवेंद्र मालाकार सहित अन्य कलाकारों ने अश्लीलता को दूर करने की बात रखी ।आज भोजपुरी में सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए कलाकारों द्वारा अश्लील गीत को गाकर लोगों को भोजपुरी से दूर करते जा रहे हैं ,जो की एक चिंता का विषय है। आज के समय में भी अच्छे गीत गाने वाले की लोकप्रियता कम नहीं है, इसलिए जीवन में जो लोग साफ सुथरा भजन, गजल या अन्य प्रसंग प्रस्तुत करते हैं ,उन्हें लोग बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ पसंद करते हैं। हम सभी कलाकारों की जिम्मेदारी बनती है कि अपने कार्यक्रम में अश्लील गीतों से अपने को अलग रखें।
