April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हनुमान चालीसा पाठ और आरती में उमड़े श्रद्धालु

हनुमान चालीसा पाठ और आरती में उमड़े श्रद्धालु

महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट 

स्थानीय पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर मंगलवार की शाम सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और आरती में श्रद्धालु उमड़ पड़े। यहां पर श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की आरती उतारी और चालीसा का पाठ कर घर परिवार के साथ समाज और राष्ट्र कल्याण के लिए कामना की।
यहां पर काफी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे और श्रद्धा पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर श्रद्धालुओं में आस्था और भक्ति सर चढ़कर बोली महिलाओं ने तो बजरंगबली का पूजन कर उनकी परिक्रमा की। उधर सिंघाड़ा स्थित नरसिंह धाम पर भी साप्ताहिक हनुमान चालीसा का पाठ और उनकी आरती की गई। यहां पर श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की पूजा अर्चना कर चालीसा का पाठ किया। श्रद्धालुओं द्वारा बजरंगबली की भक्ति संगीत भी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.