सीमेंट लेकर समस्तीपुर जा रहे ट्राली ट्रक और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा
सीमेंट लेकर समस्तीपुर जा रहे ट्राली ट्रक और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा
महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट.
ट्रक के अंदर दबे चालक को ग्रामीणों ने मशक्कत से निकालकर भेजा अस्पताल, आधी रात को ट्राली ट्रक पलटने पर हुई जोरदार आवाज से लोग सहमे, महुआ हाजीपुर स्टेट हाईवे पर महुआ थाना अंतर्गत फुलवरिया में हुई घटना
महुआ। रेणु सिंह
पटना से समस्तीपुर जा रहे सीमेंट लदा ट्राली ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। जिसके जोरदार धमाके से ग्रामीण दहल गए। इस ट्रक में चालक बुरी तरह फस गया। जिसे ग्रामीणों ने मशक्कत से निकालकर अस्पताल भेजा। घटना रविवार की आधी रात एक बजे महुआ हाजीपुर स्टेट हाईवे पर महुआ थाना अंतर्गत फुलवरिया के पास घटी।
बताया जा रहा है कि 18 चक्के वाला ट्राली ट्रक सीमेंट और अन्य सामान लेकर समस्तीपुर जा रहा था। लोगों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि देर रात में चालक को झपकी आ जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर दाहिनी और चली गई। जिसे चालक नियंत्रित करना चाहा। इस बीच गाड़ी पर लोड अधिक होने के कारण ट्रॉली अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर पलट गया
पलटने की जोरदार धमाके पर घर से निकलकर दौरे ग्रामीण:
ट्राली ट्रक को पलट जाने पर जोरदार धमाका हुआ। जिसकी आवाज दो किलोमीटर तक के लोगों को सुनाई दी। जिस समय घटना हुई सभी लोग गहरी निद्रा में थे। इस बीच आवाज सुनकर उन्हें लगा कि क्या हो गया। आवाज सुनकर दौड़े लोग सड़क पर ट्राली ट्रक को पलटा देखा। जिसमें चालक फंसा था और उसकी हालत नाजुक थी। सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की दो गाड़ी और थाने से गस्ती गाड़ी पहुंची और लोगों द्वारा निकाले गए बेहोश चालक को महुआ अनुमंडल पहुंचाया। जहां से उसे हाजीपुर रेफर किया गया। सड़क पर ट्रक पलट जाने से 10 घंटे तक सड़क अवरुद्ध रहा।
