जयनगर अनुमंडल और खजौली-बाबूबरही विधानसभा की राजनीति में कल्पना सिंह की मजबूत दस्तक
गौशाला चुनाव में जीत से बढ़ा कल्पना सिंह का कद जीत के बाद जयनगर अनुमंडल और खजौली-बाबूबरही विधानसभा की राजनीति में कल्पना सिंह की मजबूत दस्त
मधुबनी संवाददाता
श्रीकृष्ण गौशाला सोसाइटी जयनगर चुनाव का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है और इसमें चुनाव लड़ रही एकमात्र महिला कल्पना सिंह ने बड़े-बड़े धुरंधरों को परास्त करते हुए मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। एकमात्र महिला प्रत्याशी रही कल्पना सिंह ने सभी 16 प्रत्याशियों में सर्वाधिक मत प्राप्त कर जयनगर अनुमंडल और खजौली विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में मजबूती से दस्तक दे दी है। उनका ध्यान बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र पर भी है। जो भी हो उन्होंने श्रीकृष्ण गौशाला सोसाइटी जयनगर के चुनाव परिणाम में सभी धुरंधरों में सर्वाधिक मत प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। इतना ही नहीं गौशाला के सभी 09 समिति पदों पर कल्पना सिंह के पैनल के ही सभी 09 प्रत्याशी विजयी हुए हैं, यह भी कल्पना सिंह की ही जीत है और इससे कल्पना सिंह ने जयनगर अनुमंडल की राजनीति में तहलका मचा दिया है। अब कल्पना सिंह का कद अचानक से बढ़ गया है और महिला राजनीति के साथ ही सामान्य राजनीति में भी जयनगर अनुमंडल और खजौली तथा बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र में हलचल बढ़ गया है
कल्पना सिंह की नजर अब श्रीकृष्ण गौशाला सोसाइटी जयनगर के सचिव पद पर है और यदि वह इस किले को भी पार पा लेती है तो पुरुषों के वर्चस्व वाले राजनीति में उनका पकड़ और मजबूत हो जायेगा। वे 2025 में विधानसभा चुनाव लड़ने की मजबूती से तैयारी कर रही है और उपरोक्त दोनों विधानसभा क्षेत्र में उनका जनसंपर्क अभियान जारी है
