गद्दोपुर में भाजपा नेता के आवास पर मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती
गद्दोपुर में भाजपा नेता के आवास पर मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती
रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ
महुआ क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी, भाजपा नेता सह नाथबाबा के पुजारी उमेश ने अपने आवास पर स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता उमेश कुमार ने तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा समाजसेवी मोहन कुमार सिंह ने किया। शिक्षक शंकर भगत ने स्वामी विवेकानंद के कृतियों पर विस्तृत से प्रकाश डालते हुए कहा कहा कि जिस प्रकार स्वामीजी ने अमेरिका के शिकागो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्व धर्म सम्मेलन में अपने अकाट्य तर्कों से भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का पताका लहराया। वही उमेश कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श रहे हैं । उनका जीवन, उनके विचार एवं संदेश आज भी युवाओं के लिए प्रासंगिक है । इसलिए इस दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है । उनका संदेश ‘उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत’ युवाओं को ऊर्जा प्रदान कर लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है एवं उपस्थित लोगों ने भी स्वामीजी पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर वशिष्ठ सिंह,अभय मिश्रा, हिन्दूपुत्र संगठन महुआ प्रखंड अध्यक्ष जगमोहन सिंह,सोनू कुमार,समोद कुमार, मनीष शुक्ला,संगीता देवी, अरविंद कुमार,राजकमल जयसवाल, राहुल सिंह, नेहाल कुमार,छोटू कुमार आदि लोगों ने तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
