बी जे डब्लू एस ने मकर संक्रांति के अवसर पर वृद्धों के बीच किया दही चूड़ा का भोज ।
बी जे डब्लू एस ने मकर संक्रांति के अवसर पर वृद्धों के बीच किया दही चूड़ा का भोज ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर गांव स्थित स्वयंसेवी संस्थान बी जे डब्लू एस द्वारा संचालित ”वृद्ध सम्मान केंद्र”” के प्रांगण में साप्ताहिक आनंद सभा के दौरान वृद्धि जनों के लिए मकर संक्रांति के अवसर पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया।यह भोज का आयोजन संस्था के सक्रिय सदस्य अजय कुमार राय, पिता सत्येंद्र राय प्राणपुर के सौजन्य से किया गया। वृद्ध जनों के बीच उत्सव का माहौल जैसा लग रहा था। वृद्ध जन काफी आनंदित थे, उनके आनन्द में हर कोई विभोर हो गया ।सभी ने हृदय से आयोजक अजय कुमार को आशीर्वाद देते हुए उनके अच्छे कार्य करने के लिए बधाई दी गई। संस्थान के सचिव डॉ सुरेश राय ने इस कार्य में सभी उपस्थित वृद्धजनों एवं आयोजको की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
