April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में पूर्व विधान पार्षद व सहकारिता क्रांति के नायक विशुनदेव बाबू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

महुआ में पूर्व विधान पार्षद व सहकारिता क्रांति के नायक विशुनदेव बाबू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली )जिले में सहकारिता आंदोलन के पुरोधा ,पूर्व विधान पार्षद व द वैशाली डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत विशुनदेव बाबू को राजद कार्यकर्ता ने महुआ के जवाहर चौक स्थित
भी सेलिब्रेशन मैरेज हाल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम रब्बानी एवं संचालन नगरअध्यक्ष श्रीकांत यादव ने किया।
इस अवसर पर मुखिया जवाहर राय, मुखिया विजय कुमार उर्फ मिंटू राय, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव, मधौल पंचायत पैक्स अध्यक्ष बैधनाथ राय, उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू, मो खुर्शीद आलम, युवा अध्यक्ष रणविजय यादव, नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष साहिल रजा, सुशील कुमार, रंजन यादव, संतोष यादव,मुकेश यादव,सद्दाम हुसैन, योगी लाल सहनी, सतेंद्र कुमार, रमण आजाद, निरंजन यादव, प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष मुकेश यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया ।
वक्ताओं मे राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी, पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार,मुखिया जवाहर राय, मुखिया मिंटू राय, पैक्स अध्यक्ष बैधनाथ राय, पूर्व पैक्स ध्यक्ष अशोक राय, खुर्शीद आलम आदि लोगो ने अपने विचार रखे. इनके निधन पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर भाव भीनी श्रद्धांजलि दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.