April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनियंत्रित कार ने हाई वोल्टेज विद्युत पोल में मारी भीषण टक्कर, उड़ें पड़खच्चे

अनियंत्रित कार ने हाई वोल्टेज विद्युत पोल में मारी भीषण टक्कर, उड़ें पड़खच्चे
महुआ पंचमुखी चौक से चकसिकंदर सड़क पर फुलवरिया पूर्वी परसौनिया रोड मोड़ की घटना, देर रात में हुई टक्कर की आवाज सुनकर चौंक गए सोए लोग
महुआ। रेणु सिंह
अनियंत्रित कार के चालक ने संतुलन खोते हुए हाई वोल्टेज विद्युत पोल में भीषण टक्कर मार दी। जिससे पोल कई टुकड़े होकर गिर गए। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए। भीषण टक्कर से हुई तेज आवाज सुनकर सोए लोग चौंक गए।
यह घटना रविवार की देर रात करीब 11 बजे महुआ के पंचमुखी चौक से चकसिकंदर जाने वाली सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत फुलवरिया पूर्वी वार्ड संख्या 5 अंतर्गत परसौनिया रोड मोड़ के पास घटी। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार चकसिकंदर की ओर से महुआ तरफ आ रही कार के चालक ने उक्त जगह पर नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बाई ओर खड़े 11 केवीए विद्युत पोल से टकरा गई। गाड़ी से टक्कर के बाद पोल के कई टुकड़े हो गए। हालांकि भगवान का शुक्र था कि विद्युत प्रवाहित तार ऊपर ही लटका रह गय। अन्यथा बड़ी घटना हो जाती। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की तेज आवाज सुनकर वे लोग चौंक गए और घर से बाहर निकले। जहां कार में फंसे चालक और अन्य सवार को निकाला। हालांकि इस बड़ी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर डायल 112 और महुआ थाने की पुलिस भी पहुंची। इधर विद्युत कर्मी द्वारा बताया गया कि पोल टूट जाने से करीब 200 घरों में बिजली बाधित हुई है। हालांकि यहां कनीय अभियंता और कर्मियों के सक्रियता से दूसरा पोल को खड़ा कर बिजली चालू कर दी गई। लोगों ने बताया कि उक्त जगह पर इस तरह की कई घटनाएं हुई है। सड़क किनारे पोल होने के कारण कई बाइक सवार भी टकराकर जख्मी हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.