पूस पूर्णिमा पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
पूस पूर्णिमा पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
पूस पूर्णिमा के मौके पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जगह-जगह मंदिरों में लोगों ने दीए जलाए और प्रभु श्री राम के साथ बजरंगबली व अन्य देवी देवताओं की आराधना की।
महुआ के फुलवरिया पश्चिम स्थित काली स्थान पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों के द्वारा किया गया। यहां पर पहुंची ग्रामीण महिलाएं, बच्चे व युवको ने दीए जलाए और विश्व कल्याण के लिए प्रभु श्री राम और देवी देवताओं की आराधना के साथ मंगल आरती की। यहां पर लोगों में भक्ति सिर चढ़कर बोली। वही लोगों को द्वारा खुशी में आतिशबाजी भी की गई। इधर महुआ महावीर मंदिर, कालीघाट, राम मंदिर कन्हौली, सरसई, नारायणपुर, सिंघाड़ा, गोविंदपुर सहित विभिन्न जगहों पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया।
