April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डा एम के रंजन को मिला गेस्ट ऑफ ऑनर का सम्मान

प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डा एम के रंजन को मिला गेस्ट ऑफ ऑनर का सम्मान।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली)इंडियन डेंटल एसोसिएसन का डेंटल कॉन्फ्रेंस सह बिहार राज्य स्तरीय अधिवेशन गोपालगंज जिले के एक सभागार मे रविवार को संपन्न हुआ। समारोह का उदघाटन आई डी ए बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डा मुमताज ए हाशमी व सचिव डा कुमार मानवेंद्र, डा मेजर पुलिन वी वर्मा, आई डी ए गोपालगंज के अध्यक्ष डॉ मो तारिक अनवर, सचिव डा भरत कुमार, आई एम ए के अध्यक्ष डा बी पी सिन्हा और सचिव डा बी पी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम में बिहार के जाने माने स्पीकर डॉ विशाल आनंद के द्वारा साइंटिफिक लेक्चर डिजिटल डेंटिस्ट्री पर और डा रोहित कुमार द्वारा रूट कैनाल पद्धति पर व्याख्यान दिए गए।
समारोह में बिहार के वैशाली जिले के सुप्रसिद्ध दंतचिकित्सक डा एम के रंजन को इंडियन डेंटल एसोसिएसन बिहार राज्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए आई डी ए गोपालगंज के तरफ से गेस्ट ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया। आई डी ए बिहार के अध्यक्ष डॉ मुमताज ए हाशमी, सचिव डा कुमार मानवेंद्र, आई डी ए गोपालगंज के अध्यक्ष डा मो तारिक अनवर, सचिव डा भरत कुमार, पटना के डा मीनाक्षी, डा अनुराग रंजन, सहरसा के डा प्रभात भास्कर, बेगूसराय के डा बलवंत, खगड़िया के डा कुमार देवव्रत, डा नागमणि, डा सतीश, वैशाली जिले से डा सुनील कुमार सिंह, डा जी कुमार, डा उपेंद्र कुमार, गोपालगंज जिले से डा भवेश, डा धनंजय, डा एम के सिद्दीकी, डा एस नंदा, डा जितेंद्र गुप्ता, डा यशवंत सहित विभिन्न जिलों के दंत चिकित्सक ने डा एम के रंजन को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.