April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आर के डेयरी के संचालक ने उपेंद्र कुशवाहा से भेंट कर दी मकर संक्रांति की बधाई।

आर के डेयरी के संचालक ने उपेंद्र कुशवाहा से भेंट कर दी मकर संक्रांति की बधाई।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली )मकर संक्रांति के अवसर पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पैतृक आवास महनार प्रखंड के जाबज में बड़ी संख्या में राजनेता व कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।सभी ने अपने प्रिय नेता उपेंद्र कुशवाहा को मकर संक्रांति की शुभकामना दी ।शुभकामना देने वालों में महुआ स्थित आर के डेयरी के संचालक ,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता रणधीर कुमार शामिल है। इस मौके पर अपने तमाम कार्यकर्ता के साथ आर डेरी के संचालक अपने पार्टी के नेता के आवास पर पहुंचकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं व बधाई दी ।सभी कार्यकर्ता मकर संक्रांति की अवसर पर दही चूड़ा का आनंद लिया।इस वर्ष 2025 में पार्टी के हित में तथा बिहार की जनता के हित में कदम उठाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.