April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हनुमत आराधना में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

हनुमत आराधना में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
महुआ। रेणु सिंह
मंगलवार की शाम महुआ के विभिन्न मंदिरों पर हनुमत आराधना सह महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों के जयकारों से स्थल गूंज उठा।
यहां तरौरा कालीघाट पर हनुमत आराधना में महिला, पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ हुई। यहां पर हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान महावीर की आरती उतारी गई। उधर पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर साप्ताहिक हनुमत आराधना और आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी के नेतृत्व में राजकमल, संजय गुप्ता, प्रो अरुण, मुकेश ठाकुर, राजन शाह, सुरेंद्र प्रधान, सोनी, मोनी, रिंकू, वंदना, नीतू, सुनीता आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। सिंघाड़ा में महावीर मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ श्रद्धापूर्वक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.