माली मालाकार कल्याण समिति संगठन के लोगों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
माली मालाकार कल्याण समिति संगठन के लोगों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार–अजय मालाकार
राजापाकर (वैशाली)—माली मालाकार कल्याण समिति के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय मालाकार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति बालिका छात्रावास योजना का नाम देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के नाम करने पर बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया है। अजय मालाकार ने कहा कि बिहार सरकार का यह निर्णय ऐतिहासिक कदम है। बिहार के सभी 38 जिलों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास योजना की स्वीकृति सावित्रीबाई फुले के नाम करने की कैबिनेट से मिल गई है। इससे बिहार बालिका शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनेगा। एससी एसटी की बालिकाओं के उच्च शिक्षा के प्रोत्साहन एवं उनके सशक्तिकरण के लिए यह निर्णय बिहार सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है। सावित्रीबाई फुले के सम्मान में बिहार सरकार के यह निर्णय स्वागतयोग्य है। इस दौरान माली मालाकार कल्याण समिति प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय मालाकार, वैशाली जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार भक्त, अनिल भक्त, सुनील भगत, डॉ शत्रुघन भक्त, प्रशांत कुमार, सुधीर भगत, राजकुमार भगत, रामबाबू भगत, काशी भगत, परशुराम भक्त, अरविंद भगत सरपंच, जितेंद्र मालाकार, राजू मालाकार, अशोक भगत, संजीव कुमार भगत, मनोज मालाकार, मनोज दिवाकर, रामप्रवेश भगत, गौतम भक्त, गणेश भगत, सदन मालाकार सहित तमाम माली मालाकार समाज के लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामना दी है।
