नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय आर्थिक रुप से मजबूत हुआ : अशरफ अंसारी नीतीश सरकार अल्पसंख्यक समुदाय को हर क्षेत्र में विकसित किया : मुस्तफा हसन नीतीश सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अनमोल रतन : मेजर इकबाल
वैशाली : आजादी के बाद से एक संवेदनशील और स्थिर और सक्रिय सरकार, जिसकी सरकार में खासकर बिहार का अल्पसंख्यक समुदाय संवेदनशीलता के साथ सक्रिय एवं विकसित हुआ है, साथ ही इस समुदाय का हर दिशा में विकास हुआ है, जो कभी किसी की सरकार ने नहीं किया इस बात की सच्चाई मुख्यमंत्री के कार्य हैं यह बातें पार्टी के सक्रिय नेता एवं सच्चे वफादार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशरफ अंसारी ने कहा साथ ही जिला वैशाली के अध्यक्ष श्री मुस्तफा हसन ने कहा कि श्री नीतीश कुमार की सरकार के दौरान मदरसा इस्लामिया के निर्माण कार्य साथ ही मदरसा इस्लामिया के शिक्षकों के वेतन का समय पर भुगतान , भवन की उपलब्धता , रंग-रोगन, कब्रिस्तान की पूर्ण घेराबंदी , छात्र एवं छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति राशि जैसी हाजारों कार्य किए। पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मेजर इकबाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक समुदाय के लिए “अमूल्य रत्न” हैं जिन्होंने अल्पसंख्यक छात्रों एवं छात्राओं के लिए प्रतिस्पर्धी उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए हज भवन पटना में निःशुल्क कोचिंग की स्थापना की जो अब तक किसी भी सरकार द्वारा नहीं की गई। साथ ही भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलीम ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की नई योजना के तहत अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए वक्फ भूमि पर “नवोदय विद्यालय ” की शैली में बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण कराया जाएगा जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राएं निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करेंगे और अपना भविष्य संवारेंगे। उक्त बातें जंदाहा प्रखंड के चांद सराय, सिलौथर , हजरत जंदाहा एवं राजा पाकर प्रखंड के जाफर पट्टी, गंगा चौक , पकडी में सामूहिक रूप से कहा इस अल्पसंख्यक कल्याण कार्यक्रम में मुहम्मद एहसान, संभू कुशवाहा, अनूप लाल कुशवाहा, महेंद्र राम, वसीम रजा, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद यूसुफ, मुहम्मद शहाबुद्दीन , अबुबकर सिद्दीकी इत्यादि उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन श्री मुस्तफा हसन ने की और कहा कि अल्पसंख्यक विकास कारवां 20 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2025 तक वैशाली जिले में मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार के कार्यों पर चर्चा करेगी और और पार्टी को मजबूत करेगी।