April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

 दो माह पूर्व अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद ।

दो माह पूर्व अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद ।

गोरौल थाना क्षेत्र के सोन्धो मुवारकपुर गांव से दो माह पूर्व अपहृत नावालिग लड़की को बीते मंगलवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है. साथ ही अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तारी किया गया है. इस सम्बन्ध में अपहृत लड़की के परिजन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते बताया था कि उसके भाई की बच्ची कि शादी कार्यक्रम को लेकर पूरे परिवार व्यस्त था. इसी बीच 27 नवंबर 2024 को अहले सुबह नवालिंग युवती गायब हो गई. काफी खोजवीन करने के दौरान पता चला कि गांव के ही राजन कुमार ओझा उर्फ विद्यार्थी ओझा एंव उसका साथी मुकुल उर्फ मोनु अपहृता को बहला फूसला कर अपहरण करके ले गया है. इसे पूर्व भी दोनों आरोपी नावालिग के साथ छेड़ छाड़ किया करता था. मामले के अनुसंधानकर्ता अभय शंकर सिंह ने बताया कि उक्त नावालिग को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बरामद किया गया है. वहीं राजन कुमार ओझा को मौके पर गिरफ्तार किया गया.
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है या अपहरण का इसकी छानवीन की जा रही है. वहीं नावालिग युवती को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है , साथ ही गिरफ्तार आरोपी को हाजीपुर जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.