April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बज्जिका मंदाकिनी द्वारा बज्जिका महोत्सव का आयोजन वैशाली जिला के गोविंदपुर दुर्गा स्थान पर किया गया।

वर्धमान महावीर बज्जिका गौरव सम्मान से सम्मानित हुये शशि भूषण बज्जिका मंदाकिनी द्वारा बज्जिका महोत्सव का आयोजन वैशाली जिला के गोविंदपुर दुर्गा स्थान पर किया गया। जहां भारत और नेपाल के सैकड़ों बज्जिका भाषी विद्वान एवं बज्जिका के विकास पर काम करनेवाले कर्मठ सिपाहियों का समागम हुआ। इस महोत्सव में मानवाधिकार पत्रकारिता के अन्तर्राष्ट्रीय संवाहक डॉ शशि भूषण कुमार को वर्धमान महावीर बज्जिका गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।ज्ञातव्य है कि बज्जिका भाषा के लिये डॉ कुमार ने काठमांडू में आयोजित चार देशों (नेपाल,भारत,भूटान और बांग्लादेश) के प्रतिनिधियों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा सम्मेलन- 2024 में भारत की ओर से नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी एवं उप प्रधान मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ की उपस्थिति में अपनी बज्जिका के दमदार संबोधन से सभी को प्रभावित किया। साथ ही लोकतंत्र की जननी वैशाली की मातृभाषा बज्जिका को जानने समझने की अपील करते हुए कहा कि दुनिया के तमाम लोकतांत्रिक देशों को लोकतंत्र की माँ मानीजानेवाली वैशाली की मातृभाषा का सम्मान कराना हम सभी का कर्तव्य बनता है। साथ ही डॉ कुमार ने अपने संयोजन में भारत,नेपाल,मॉरिशस एवं थाइलैंड के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 4-5 जनवरी 2025 को विराट अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा सम्मेलन का सफल आयोजन कर बज्जिका भाषा के विकास लिए अतुलनीय कार्य कर दिया है।इस सम्मेलन में मॉरिशस के उप प्रधान मंत्री की पत्नी,अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखिका डॉ सरिता बुद्धू भी अतिथि स्वरुप दो दिनों तक उपस्थिति थी। इसमे बज्जिका वैभव पत्रिका का भी लोकार्पण किया गया। ऐसी मूल्यवान कार्यों के लिए इन्हें यह सम्मान दिया गया है। सम्मान मिलने के बाद सैकड़ों लोगों ने इन्हें बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.