जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए भारत रत्न लोकनायक कर्पूरी ठाकुर।
जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए भारत रत्न लोकनायक कर्पूरी ठाकुर।
महुआ वैशाली से सुधीर मालाकार की रिपोर्ट.
महुआ (वैशाली )प्रखंड के भूतनाथ चौक स्थित कर्पूरी स्मारक समिति द्वारा सत्यनारायण ठाकुर की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री, गरीबों के मसीहा ,भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर के किया गया। स्मारक स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर उपस्थित सभी लोगों ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन ने जननायक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की मुख्यमंत्री के रूप में जननायक कर्पूरी ठाकुर का कार्यकाल नवीन और परिवर्तनकारी नीतिगत पहलों की एक शृंखला द्वारा चिह्नित किया गया था। भूमि सुधार से लेकर सामाजिक न्याय पहल, शैक्षणिक नीतियों से लेकर आर्थिक रणनीतियों तक, उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण ने बिहार के राजनीतिक और विकासात्मक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है।इस दौरान डॉ. शिवजी ठाकुर,सुरेंद्र भारती,धर्मवीर कुमार पासवान,रत्नेश कुमार राज,नवीन ठाकुर,विन्देश्वर राय,प्रह्लाद ठाकुर,अमित ठाकुर,अभिषेक कुमार सोनू,कुंदन कुमार,पंकज कुमार,मनीष राय सहित अन्य गण्यमान लोगों ने संबोधित किया।
