विभिन्न मांगों को लेकर एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) में प्रदर्शन किया ।
महुआ वैशाली से सुधीर मलाकारबकी रिपोर्ट
महुआ (वैशाली)एस यू सी आई (कम्युनिस्ट)अनुमंडल सांगठनिक कमेटी महुआ के तत्वाधान मे विभिन्न मांगों की तख्तियों को लेकर प्रदर्शन किया ।सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जुलूस पार्टी के जिला सचिव ललित कुमार घोष के नेतृत्व में फुदेनी चौक से चलकर महुआ बाजार के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए नारे लगाए ।प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाओ, सभी जरूरतमंद किसानों को सस्ते दर पर खाद बीज एवं कीटनाशक दवा देने की गारंटी करो, कृषि कार्य हेतु निःशुल्क बिजली देने की गारंटी करो, दाखिल खारिज सहित जमीनी विवाद के निपटारे में शिथिलता बरतने वाली महुआ सी ओ पर कारवाई करो, महुआ थाना फर्जी कांड संख्या 502/ 2024 को रद्द करो, इंकलाब जिंदाबाद, एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) जिंदाबाद आदि गगन भेदी नारा लगते हुए अनुमंडल कार्यालय के गेट तक पहुंचा ,जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि पदाधिकारी के लालफीताशाही रवैया के कारण जन समस्या बढ़ती जा रही है, इसका निष्पादन करने के लिए कर्मचारी व पदाधिकारी अपने कर्तव्य से विमुख हैं। जनता त्राहिमाम कर रही है ,ऐसी स्थिति में लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन चलाकर लापरवाह पदाधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर जन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। सभा की अध्यक्षता अंचल सचिव विश्वनाथ साहू एवं संचालन बिहार राज्य कमेटी सदस्य इंद्रदेव राय ने किया। इस अवसर पर 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी महुआ को पार्टी के जिला सचिव ललित कुमार घोष के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाया जाए तथा जन विरोधी बिजली अधिनियम 2023 को रद्द किया जाए,सभी जरूरतमंद किसानों को सस्ते दर पर खाद, बीज एवं कीटनाशक दवा देने की गारंटी की जाए, कृषि कार्य हेतु निःशुल्क बिजली देने की गारंटी किया जाए,दाखिल खारिज सहित जमीनी विवाद के निपटारे में शिथिलता बरतने वाली महुआ सी ओ पर आवश्यक कार्रवाई किया जाए। राशन कार्ड में नाम जोड़ने, नाम काटने एवं सुधार करने के नाम पर हो रहे घूसखोरी पर रोक लगाया जाए, शराबबंदी कानून को शख्ती से लागू किया जाए, महुआ बाजार के सभी प्रमुख मार्गो में निःशुल्क पेयजल, शौचालय और मूत्रालय की व्यवस्था कराया जाए,अनुमंडल अस्पताल महुआ में चिकित्सा व्यवस्था ठीक करते हुए 24 घंटा शैल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की जाए, महिला समूह लोन का जवाबदेही सरकार स्वयं लेने की व्यवस्था करें,घोड़परास एवं जंगली सूअर सहित आवारा पशुओं से किसानों की मुक्ति की व्यवस्था किया जाए आदि प्रमुख था। सभा को संबोधित करने वालों में पार्टी के नेता चंद्रशेखर राय, प्रमोद राय, राजदा खातून, जाफर अली, जगन राय, राज मंगल राय, लालबाबू राय, देवेंद्र राय, अनिल कुमार, चंद्रभूषण कुमार, दिनेश राय सहित अन्य प्रमुख थे।