76वाँ गणतंत्र दिवस पर अनुशासन और संविधान के महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं से अवगत कराया
76वाँ गणतंत्र दिवस पर अनुशासन और संविधान के महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं से अवगत कराया प्राचार्य डॉ मोहम्मद शफ़ीउज्जमां।
——————————————–
राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुक्की पातेपुर वैशाली में 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राचार्य के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाला गया ।
विद्यालय के नियत समय पर प्राचार्य डॉ मोहम्मद शफ़ीउज्जमां ने झंडा फहराया। विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय के शिक्षक श्री अभिषेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ सभी बच्चों को संविधान के महत्व के बारे में बताया और इसकी उपयोगिता से बच्चों को रूबरू भी कराया। इस विशेष अवसर पर श्री रोहित कुमार एवं श्री राम किशोर चौधरी के नेतृत्व में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश के इतिहास और देश की गौरवपूर्ण गरिमा और देशभक्ति भावना को उजागर किया ।जिसे देख विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को प्रशस्तिपत्र और अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान शिक्षक श्री राहुल कुमार ने हास्य कविता के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति की भावना को भरा। और इस पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री मिथिलेश चौधरी एवं मुंशीलाल मेहता ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री रवि कुमार ,श्री सौरभ कुमार , मोहम्मद शरफुद्दीन,श्री रमेश कुमार ,श्री रणजीत कुमार ,मोहम्मद रजा हुसैन ,मोहम्मद आशिक, श्री आशुतोष कुमार, एवं शिक्षिका सुश्री निशत फातमा,सुश्री सत्यप्रिय कुमारी,सुश्री ज्योति कुमारी ,सुश्री संगीता कुमारी ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।
