महुआ में सभी केंद्रों पर 8834 छात्राएं होगी काबिज एक बेंच पर बैठेंगे मात्र दो परीक्षार्थी, सीसीटीवी कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग से होगी परीक्षा की निगरानी
महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट
शनिवार से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलने वाली इंटर परीक्षा को लेकर महुआ में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम से सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 गज के गोलार्ध में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। गुरुवार को यहां मिली जानकारी के अनुसार महुआ में इंटर परीक्षा के लिए कुल 14 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें सभी केंद्रों पर 8834 छात्राएं शामिल होंगी। परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में लेने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रत्येक बेंच पर मात्र दो परीक्षार्थी ही परीक्षा दे सकेंगे। वही परीक्षार्थियों का थ्री लेवल चेकिंग भी होगा। ताकि वे अंदर चीट पुर्जे नहीं ले जा सके। परीक्षार्थियों की तीसरी आंखे सीसीटीवी कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग से निगरानी होगी। सभी केंद्रों पर वीक्षकों की हुई प्रतिनयुक्ति: इंटर परीक्षा को लेकर सभी 14 केंद्रों पर वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। उन्हें स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचार मुक्त वातावरण में शांतिपूर्वक परीक्षा लेने की हिदायत दी गई है। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्रों पर पहुंच जाना होगा। महुआ में 25 हजार लोगों की अतिरिक्त भीड़ से जाम से निपटना प्रशासन को होगी चुनौती: इंटर परीक्षा को लेकर महुआ में 14 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर 8834 महिला परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं एक परीक्षार्थी पर औसतन दो अभिभावक पहुंचते हैं। जिसको लेकर 25 हजार से भी अधिक अतिरिक्त लोगों की भीड़ होगी। महुआ बाजार ऐसे ही जाम का पर्याय रहता है। वही इतनी अधिक अतिरिक्त भीड़ होने के कारण यहां जाम से निपटना प्रशासन के लिए एक बड़ा चुनौती भी होगा। महुआ के गांधी स्मारक, बच्चन शर्मा स्मारक, गोला रोड, पातेपुर रोड, थाना चौक, जवाहर चौक, मंगरू चौक, देसरी रोड, बाया नदी सड़क पुल रोड, मुजफ्फरपुर रोड, ताजपुर रोड आदि जाम से कराहता रहता है। महुआ अनुमंडल में परीक्षार्थियों के लिए कौन-कौन केंद्र: वाईएनआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, कढनिया मध्य विद्यालय, प्रेमराज आरआर हाईस्कूल, प्रेमराज आरएलएसए कॉलेज, प्रेमराज वैशाली विद्यालय, महुआ युगल सिंह हाईस्कूल, हरपुर बेलवा प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर विद्यालय, महुआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय, फुलवरिया पश्चिम मध्य विद्यालय, गोरीगामा मध्य विद्यालय बालक, महुआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मंगुराही उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महुआ सिंहराय मध्य विद्यालय कन्या, महुआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी कहते हैं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी: महुआ में इंटर के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 8834 छात्राएं शामिल होंगी। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण के बीच कैमरे की निगरानी में कदाचार मुक्त ली जाएगी। केन्द्र लिए शिक्षकों की हिदायत के बीच प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। केंद्र वाले स्कूलों के बच्चों को नजदीकी स्कूल में टैग किया गया है। ताकि उन्हें पढ़ाई में बाधा नहीं हो। अर्चना कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महुआ