टीएलएम मेला में शिक्षकों ने दिया अपनी कार्य कुशलता का परिचय
महुआ से रेणु सिंहकी रिपोर्ट
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को यहां आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया। उन्होंने बच्चों को आनंदमयी वातावरण और खेल-खेल में शिक्षा ग्रहण कराने के टिप्स दिए। इस मेला का उद्घाटन प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक, शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा, मो इम्तियाज आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यहां पर शिक्षकों ने अपनी पेंटिंग के जरिए दिखाया कि बच्चों को कैसे सुलभ शिक्षा दी जा सकती है, ताकि वह आसानी से उसे समझ सके। यहां शिक्षक संघ के श्री कुशवाहा ने कहा कि सरकार द्वारा सभी संकुल में बच्चों की प्रतिभा को उभारने और विकसित करने के लिए इस प्रकार के मेला का आयोजन करा रही है। जो निश्चित रूप से शिक्षा क्षेत्र के लिए एक वरदान है। टीचिंग लर्निंग मटेरियल बच्चों और शिक्षकों के द्वारा बनाया जाए। बच्चे अपने आसपास के संसाधनों से शिक्षण सामग्री बनाते हैं जिससे उनमें सृजनशीलता का विकास होता है। प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, अमरेश कुमार, रंजीत कुमार, कुणाल सिंह, संगीता कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, सुमन लता, आशा कुमारी, सुधा कुमारी, गीता कुमारी, सारिका कुमारी, रंजीत सिंह, संजय कुमार, रंजीता कुमारी, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार कौशल, बाल संसद की खुशबू कुमारी, कल्पना कुमारी, प्रिया कुमारी, श्रुति, ब्यूटी, मुस्कान, खुशी, आयुष, सत्यम, सोनाली, त्रिदेव आदि मेला में सक्रिय योगदान दिया।