April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के एनएन कॉलेज सिंघाड़ा में विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

महुआ के एनएन कॉलेज सिंघाड़ा में विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट 

यहां निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में शुक्रवार को एक साथ पांच शिक्षक सह शिक्षकेतर कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्हें अंग वस्त्र और अन्य सामान दिए गए ।
यहां इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, राजनीतिक शास्त्र के डॉ रमाशंकर सिंह, दर्शनशास्त्र के डॉ भागमणि कुमारी, राम शंकर प्रसाद सिंह, रामलगन प्रसाद सिंह व गणेश राय को सेवानिवृत होने पर विदाई दी गई। विदाई सह सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डॉ प्रो धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने किया। इस दौरान उन्होंने सेवा निवृत हुए शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर प्रो संजय कुमार सिंह, प्रो शिव शरण सिंह, प्रो अरविंद कुमार झा, प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि ने भी अपने बातों को रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.