संत जोसेफ स्कूल, सिंघाड़ा की दो छात्राएं बनी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) संत जोसेफ स्कूल ,सिंघाड़ा से अध्ययन कर चुकी दो छात्राएं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में चयनित हुई है । इस खुशी में विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।सम्मान समारोह में विद्यालय के सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह एवं प्रबंधक सीमा सिंह ने दोनों छात्राओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही थे ।दोनों छात्राओं को उन्होंने जीवन के हर कर्म क्षेत्र में आगे बढ़ाने के आशीर्वाद दिया। अपने कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों छात्राओं ने अपने कामयाबी का श्रेय शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधकों को दिया । उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन ने बचपन से ही पर्यावरण प्रेमी बनने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण मुझे कृषि के क्षेत्र में कार्य करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। बताते चले की बीपीएससी द्वारा चयनित प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में महुआ प्रखंड क्षेत्र के दयालपुर तरौरा निवासी अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह की पुत्री रश्मि रंजन एवं महुआ नगर परिषद क्षेत्र के वीरेश कुमार की पुत्री रोशनी कुमारी का चयन हुआ है ।यह दोनों छात्राएं संत जोसेफ स्कूल की विद्यार्थी रही है। इन्होंने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक योग्य गुरुजनों का सानिध्य प्राप्त हुआ ,जिसका प्रतिफल मुझे प्राप्त हुआ।