April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सोरहत्था में शिक्षकों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कीर्तिमान स्थापित किया : डॉ मुकेश कुमार ।

सोरहत्था में शिक्षकों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कीर्तिमान स्थापित किया : डॉ मुकेश कुमार ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

पटेढ़ी बेलसर (वैशाली) प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, सोरहत्था में प्लस टू शिक्षकों का विद्यालय आधारित आकलन पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई।इसमें एनईपी, एनसीफ, आईसीटी, की गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण के साथ-साथ छात्रों को सहज और सरल ढंग से पढ़ाने की भी जानकारी दी गई। डॉ मुकेश कुमार ने विद्यालय आधारित आकलन के
महत्व पर विस्तार शिक्षकों को बताया व्याख्याताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें ब्लूम्स टैक्सनोमी, रूब्रिक, पोर्टफोलियो, एचपीसी, पीटीएम की भूमिका की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में रिंकु कुमारी, नेहा कुमारी, अहतर हुसैन खां, रंजीत कुमार, सत्य प्रकाश ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत संगीत गजल भजन गाकर प्रशिक्षुओ को भाव विभोर कर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेश कुमार, व्याख्याता मनीष कुमार, प्रशिक्षण प्रभारी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ मुकेश कुमार, व्याख्याता राणा प्रताप सिंह, शेमुशी कुमारी, रामा मोहन,सुनीता सागर, जया, डॉ शहजादा सलीम शम्स, आर पी डॉ सत्येन्द्र कुमार, ईटीसी मोहम्मद शहीद, योगा शिक्षक संजय चौधरी,एडमिन कंसल्टेंट सन्नी कुमार और रौशन कुमार ने प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिए।
महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि लालगंज भगवानपुर एवं महनार के लगभग एक 191 शिक्षकों को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया l
शिक्षकों में जीतेंद्र नाथ, देवेंद्र कुमार, पंकज कुमार, सत्य प्रकाश, चन्द्र प्रकाश,शिवनाथ पासवान,अशद अंसारी,अतहर हुसैन खान सर, जीतेंद्र कुमार,रूबी रश्मि, रिंकी कुमारी, पवन कुमार, रंजीत कुमार, मेनका,शादियां फ़िरदौस, काजल, भारती कुमारी, प्रगति ज्योति, रितु कुमारी, सरिता कुमारी, पिंकी कुमारी, रंजू कुमारी, वर्षा रानी, मो हसनैन, प्रकाश, सरोज, रिमझिम, मुकेश, संजय, नेहा भारती, रेखा, अभिषेक समेत सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र डॉ सुरेश कुमार ने प्रदान किया गया।
शिक्षक जितेंद्र नाथ ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से शिक्षकों नई ऊर्जा और गुणवत्ता से परिपूर्ण होते हैं। जिसका लाभ बढ़ाने और बच्चों के सर्वांगीन में महत्वपूर्ण होता है।
प्रशिक्षण समापन को उपरांत डॉ मुकेश कुमार ने सभी शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ-साथ साधु-वाद दिया और कहा की इस बार की शिक्षकों की समूह बहुत बेहतर मनोयोग से प्रशिक्षण लेकर महाविद्यालय से प्रस्थान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.