February 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चेहरा कलां ब्लॉक स्तरीय टी, एल, एम, मेला आयोजित हुआ

चेहरा कलां ब्लॉक स्तरीय टी, एल, एम, मेला आयोजित हुआ

उर्दू भाषा एजाज आदिल एवं नूर आलम हिंदी भाषा मुहम्मद जाहिद एवं पूजा वर्मा, अंग्रेजी भाषा अधेश रॉय, पर्यावरण में रूबीना अंजुम स्वर्ण पदक विजेता बने।

वैशाली: चेहरा कलां ब्लॉक स्तरीय शिक्षक टी, एल, एम, मेला का आयोजन मध्य विद्यालय मुस्तफापुर उर्दू के विस्तृत प्रांगण में किया गया, जहां ब्लॉक स्तर के सभी चयनित विधालय के शिक्षक एवं शिक्षिका टी ,एल,एम,अपने अपने विषय के अनुसार बनाई गई शिक्षण अधिगम सामग्री किट के साथ टीएलएम मेले में पहुंचे, जहां चयनित निर्णायक शिक्षक मास्टर मुहम्मद इस्लाम चैनपुर उर्दू, , मास्टर सिराजुल हक फैजी मुस्तफापुर उर्दू, अर्चना सिन्हा बखरी, दिलीप भगत कटहरा, दीपक कुमार मथना माल तथा बी, आर, पी, चेहरा कलां श्री चंदन प्रसाद एवं लेखापाल पदाधिकारी रामजी प्रसाद ने निरीक्षण किया जिसमें उर्दू भाषा में एजाज अहमद आदिल स्कूल मुहम्मदपुर सेहान एवं नूर आलम स्कूल चक औलिया और हिंदी भाषा में मुहम्मद जाहिद एवं पूजा वर्मा ख्वाजा चांद छपरा, अंग्रेजी में अवधेश राय तिलौर तथा पर्यावरण में रूबीना ने स्वर्ण पदक विजेता बने। सूचीबद्ध कार्यक्रम की शुरुआत मुस्तफापुर उर्दू स्कूल के छात्रों और शिक्षकों के सहयोग से मुहम्मद नसीम, ​​मुहम्मद इस्लाम, शमश आलम , सत्यानंद गृह, अंजुम आरा, अजमत परवीन, उषा कुमारी आदि के सहयोग से हुई जहां रुखसारी परवीन, नरगिस खातून, अभिलाषा कुमारी, आदर्श राज, शिवम कुमार, सबरीन परवीन, सना परवीन, महविश फरहत सहित दर्जनों बच्चों ने फूलों के फुहारे के साथ स्वागत गीत से सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का स्वागत किया इस कार्यक्रम में अमीरुल हक, शबनम आरा चौराही, मुजाहिद हसन चक औलिया, मुहम्मद इकबाल मथना माल , मुहम्मद शमशाद, मुहम्मद मुश्ताक अंसारी, अब्दुल समद, अब्दुल कय्यूम, कुमारी स्वाति, राज नारायण सेहान, अरविंद कुमार, विनिता सोनी चपैठ , अंजुम अख्तरी आबा बाकरपुर, अमन असद, संतोष कुमार , विश्वजीत कुमार, शिवचन्द्र कुमार,रघुनाथ कुमार एवं दर्जनों विद्यालय के शिक्षकों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। ज्ञात हो कि यह मेला प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल के बच्चों में सरलता पूर्वक चित्र द्वारा गुणवत्ता पूर्वक समझ कैसे बढ़ाएंगे और इस साकारात्मक में कार्य में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सफल हुए कार्यक्रम के अंत में सिराजुल हक फैजी ने जिला स्तरीय चैंपियन के सभी चयनित शिक्षकों को एवं आए हुए तमाम शिक्षकों को अपनी टीम की ओर से बधाई दी और कार्यक्रम की समाप्ति मीर बब्बर अली अनीस के इस पंक्ति से किया ।
अब तो चलते हैं मैकदे से “मीर ”
फिर मिलेंगे गर ख़ुदा लाया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.