हत्या के मामले में फरार चल रहे मां बेटे के घर पुलिस ने किया कुर्की जपती ।
रिपोर्ट :ज़ाहिद वारसी, गोरौल वैशाली
गोरौल थाना क्षेत्र के खजौल बाजिदपुर गांव से दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर रविवार को गोरौल पुलिस ने कुर्की जप्ती किया . गोरौल थाना कांड संख्या-377 वर्ष 2023 में यह कारवाई कि गई है. अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं अभय शंकर सिंह ने बताया कि गांव के ही विनिता कुमारी की हत्या मोटरसाइकिल एवं सोने कि चैन की खातिर कर दी गई थी. मृतका की मां मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना अंतर्गत चन्दन पट्टी गांव निवासी रीता देवी ने प्राथमिक दर्ज कराया था जिसमें मृतका के पति राजीव महतो, सास तेतरी देवी, को आरोपित किया गया था . दोनों घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे दोनों के घरों पर इस्तेहार चिपकाया गया था . इसके बावजूद भी दोनों न तो न्यायालय में आत्मसमर्पण किया और न ही पुलिस के समक्ष ही समर्पण किया, जिसके उपरांत कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई है.