2023 से फरार युवती को पुलिस ने किया लखनऊ से बरामद।
रिपोर्ट :ज़ाहिद वारसी, गोरौल वैशाली
गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना खुर्द गांव से वर्ष 2023 के दिसम्बर माह से फरार युवती को शनिवार को लखनऊ से बरामद कर थाना लाया गया . साथ ही उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया हैं. युवती के परिजन ने थाने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय नवालिग पुत्री पढ़ने के लिए जाती थी. इसी बीच गांव के ही एक युवक उस पर बुरी नजर रखे हुए था और जब युवती शौच के लिये घर से बाहर निकली तो गांव के ही सज्जाद अंसारी मोटरसाइकिल पर जबरन बैठकर कर अपहरण कर लिया. इस मामले में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. अपर थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने बताया कि अपहृत युवती को उत्तर प्रदेश के लखनऊ आजाद नगर से बरामद कर लाया गया हैं . साथ ही साथ उसके प्रेमी सज्जाद अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया हैं. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि युवती को ब्यान हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया हैं. यह मामला प्रेम प्रसंग का हैं या अपहरण का इसकी छानबीन की जा रही हैं.