राज्यकर्मी का दर्जा एवं वेतन देने की मांग /NRI NEWS उठी
आशा, कुरियर, विद्यालय प्रहरी, रसोईया, सेविका- सहायिका, ममता, जीविका, सफाईकर्मी के संयुक्त कन्वेंशन में राज्यकर्मी का दर्जा एवं वेतन देने की मांग उठी
ताजपुर/समस्तीपुर
16 फरवरी 2025
आशा, रसोईया, सेविका-सहायिका, कुरियर, ममता, जीविका, सफाईकर्मी, विद्यालय प्रहरी आदि स्कीम वर्कर्स का संयुक्त कन्वेंशन रविवार को स्थानीय जनता मैदान में सविता कुमारी, संजू कुमारी एवं गिरजा देवी की संयुक्त अध्यक्षता एवं प्रभात रंजन गुप्ता के संचालन एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के आतिथ्य में संपन्न हुई।
बैठक में गिरजा देवी, सुनीता देवी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया।
बैठक में स्कीम वर्कर्स के शोषण के खिलाफ आंदोलन चलाने, स्कीम वर्कर्स को राज्यकर्मी का दर्जा एवं वेतन देने की मांग की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए स्कीम वर्कर्स के प्रखंड संरक्षक सह भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्कीम वर्कर्स को न्यूनतम मजदूरी भी सरकार नहीं देती है लेकिन सरकारी सभी काम स्कीम वर्कर्स से लिया जाता है। दूसरे राज्यों में स्कीम वर्कर्स बिहार से अधिक पारिश्रमिक दिया जाता है। स्कीम वर्कर्स को अपने कार्यों में अपने बेटे-पति से भी सहयोग लेना पड़ता है। बाबजूद ये सरकारी उपेक्षा का शिकार हैं। 2025 चुनावी वर्ष है। हमें अपने मांगों को लेकर संघर्ष के रास्ते सरकार को मांग मानने को मजबूर करना है। इसके लिए हमें सभी स्कीम वर्कर्स में मजबूत एकता का निर्माण करना है।
अंत में एक प्रस्ताव पारित कर जनांदोलनों का ऐलान- बदलो बिहार महाजुटान नारे से 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली में बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने की घोषणा की गई।
