नई दिल्ली रेलवे भगदड़ में पातेपुर के एक किशोर की मौत,गांव में छाया मातम/NRI NEWS
नई दिल्ली रेलवे भगदड़ में पातेपुर के एक किशोर की मौत,गांव में छाया मातम।
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली)प्रखंड क्षेत्र के तिसीऔता थाना क्षेत्र के डभैच्छ गांव के किशोर की भगदड़ में हुई मौत ,दो महिला तीन पुरूष समेत पांच लोग हुए घायल। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम। मृतक तीन माह पूर्व अपने चाचा के साथ दिल्ली पढ़ने के लिए गया था।चाचा चाची के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के बाद डभैच्छ वापस लौटता। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जन प्रतिनिधियों ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
मिलीं जानकारी अनुसार दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेट फॉर्म बदलने के दौरान शनिवार की देर शाम भगदड़ में पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के तिसिऔता थाना क्षेत्र के डभैच्छ पंचायत के एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान डभैच्छ पंचायत के वार्ड संख्या 06 निवासी राम प्रीत पासवान के पोता संजीत पासवान के 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रुप में किया गया है। नीरज अपने चाचा इंद्रजीत पासवान के साथ दिल्ली से प्रयागराज कुंभ मेला जाने के लिए दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। स्टेशन पर प्लेट फॉर्म बदलने के दौरान हुई भगदड़ के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस पंचायत के दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। जिसका ईलाज दिल्ली में ही चल रहा है। शनिवार की देर रात किशोर नीरज के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई दो बहन में मृतक छोटा लड़का था। तीन माह पूर्व अपने चाचा इंद्रजीत पासवान चाची रेखा देवी के साथ दिल्ली गया था। दिल्ली के टीकड़ी बॉर्डर छोटू राम कॉलोनी में रहकर मजदूरी का काम करते हैं ।चाचा के साथ दिल्ली के टीकड़ी बॉर्डर पर छोटू राम कॉलोनी में रहकर नीरज छठी वर्ग में पढ़ता था। किशोर की मौत के बाद मृतक के परिवार को सांत्वना देने दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों पहुंचे। इस मौके पातेपुर विधायक लखेंद्र पासवान,पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी, समाज सेवी अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह जाप नेता अनिल पासवान, जन सुराज के अशोक रजक मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र राय, पंचायत समिति कैलाश पासवान, सरपंच श्याम बाबू चौधरी, पूर्व मुखिया देवेन्द्र राय, जिला परिषद सदस्य सागर साहनी, लोजपा नेता राजेश सिंह , संजय पासवान, चुनचुन पासवान समेत सैकड़ों लोग पहुंचे।गांव में चारों तरफ मातम पसरा है।
