April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ का दो उच्च विद्यालय पीएम श्री के रूप में चयनित हुआ, क्षेत्र में हर्ष/

महुआ का दो उच्च विद्यालय पीएम श्री के रूप में चयनित हुआ, क्षेत्र में हर्ष । 

रिपोर्ट: सुधीर मालाकार, वैशाली बिहार 

हाजीपुर (वैशाली) बिहार के 38 जिलों में 836 उच्च विद्यालय 2024 -25 के लिए पीएम श्री रूप में चयनित हुआ है। जिसमें वैशाली के 23 उच्च विद्यालय का चयन हुआ ,वही महुआ प्रखंड के दो उच्च विद्यालयों का चयन पीएम श्री के रूप में किया गया है ।बिहार के शिक्षा विभाग जारी पत्र के अनुसार वैशाली जिले के महुआ प्रखंड में दो उच्च विद्यालयों का चयन पीएम श्री के रूप में किया गया है ।इसके चयन से विद्यालय में अब वर्ग 6 से 12 तक की पढ़ाई होगी और यह सत्र 2025- 26 से ही लागू रहेगी। बताते चले की वर्ग प्रथम से लेकर आठवीं तक की पढ़ाई मध्य विद्यालय में होती है ,जबकि नवमी से बारहवीं तक की पढ़ाई उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित होती है ।नवमी एवं दशमी की पढ़ाई उच्च विद्यालय में होती है।अब जबकि पीएम श्री से चयनित उच्च विद्यालय में वर्ग 6 से 12 तक की पढ़ाई हो पाएगी और यह इसी वर्ष से लागू हो जाएगी ।महुआ प्रखंड क्षेत्र के हरपुर मिर्जानगर उच्च विद्यालय को पीएम श्री का दर्जा दिया गया है ,इसके अलावे एक और विद्यालय को भी इसकी दर्ज़ा दी गई है ,जिसकी क्रम संख्या 828 और 829 बताई जाती है। मिर्जानगर उच्च विद्यालय को पीएम श्री के रूप में चयनित होने पर स्थानीय समाजसेवी, राजनीतिक दल के नेतागण एवं जनप्रतिनिधियों ने इसका स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में,महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन,मुखिया पति गोंनौर सिंह, मुखिया रेखा चौधरी, पैक्स अध्यक्ष सुधीर सिंह, सामाजिक कार्यकर्त्ता कंथेस कुमार, बिपिन कुमार,अमरेश कुमार जिला परिषद प्रियंका राय प्रधानाध्यापक हेमंत शुक्ला,मुकेश सिंह,महुआ प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष मुकेश यादव, ,संजय यादव, सुबोध देशराज, सदरे आलम ,डॉ संजय कुमार,राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी हित अन्य लोग शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.