May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ऑल इंडिया मीडिया महाकुंभ -2025 प्रयाग में सम्मानित हुये मानवाधिकार पत्रकारिता के अन्तर्राष्ट्रीय संवाहक शशि भूषण:NRI NEWS

ऑल इंडिया मीडिया महाकुंभ -2025 प्रयाग में सम्मानित हुये मानवाधिकार पत्रकारिता के अन्तर्राष्ट्रीय संवाहक शशि भूषण

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार 

प्रयाग राज महाकुंभ के अवसर पर इस बार राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा आयोजित 15-16 फरवरी को “ऑल इंडिया मीडिया महाकुंभ -2025” का आयोजन किया गया। इस आयोजन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पवित्रा मोहन सामंतराय है एवं संयोजक पत्रकार इस्ताक अहमद ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इनके आमंत्रण पर इस मीडिया महाकुंभ में देश के लगभग सभी राज्यों से पत्रकार हिस्सा लिये। बिहार से सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंटरनेशनल इंडिया चैप्टर बिहार के अध्यक्ष एवं मानवाधिकार पत्रकारिता के अन्तर्राष्ट्रीय संवाहक डॉ शशि भूषण कुमार को आमंत्रित किया गया था। डॉ कुमार इस ऑल इंडिया मीडिया महाकुंभ -2025 के हिस्सा बने जिन्हें सम्मानित किया गया। इनके साथ पत्रकार कुंदन कुमार और डॉ मुकेश कुमार भी इस महाकुंभ में शिरकत किये। 15 फरवरी को प्रयाग के कौशाम्बी में पत्रकारों का संवाद,सम्मान एवं देश भर आये हुये अतिथि स्वरूप प्रतिनिधियों के लिए सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मीडिया महाकुंभ के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पूर्व सांसद व मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने सबसे पहले दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की ओर मानवाधिकार टुडे के वार्षिक कैलेंडर को उपस्थिति लोगों के बीच लोकार्पित किया। इसके बाद मंच पर आसीन सभी समाचार पत्रों के संपादक व प्रधान संपादकों व आरपीएम के फाउंडर मेंबर को पगड़ी, शाल व मोमेंटम देकर सम्मानित किया। 16 फरवरी को सभी सम्मानित पत्रकार भाइयों को आयोजक पत्रकार मित्रों द्वारा प्रयाग के संगम में डुबकी लगाये एवं आराधना करने की व्यवस्था भी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.