जनता के चहेता महुआ विधायक डाक्टर मुकेश रौशन मिलनसार एवं अच्छे व्यक्तित्व के राजद नेता हैं / मुमताज अंसारी
काबिले मुबारकबाद हैं एकरामुल हक़ जो 36 वर्षों से फुटबॉल टुरनामेंट चला रहे हैं / मुकेश रौशन
वैशाली : महुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाक्टर मुकेश रौशन एवं पूर्व विधायिका पातेपुर प्रेमा चौधरी मिलनसार एवं अच्छे व्यक्तित्व के नेता हैं यह बातें गत दिनों डाक्टर मुकेश रौशन और पूर्व विधायकी पातेपुर श्रीमती प्रेमा चौधरी शहबाज पुर पुरैना फुटबॉल टुरनामेंट खेल मैदान में खेल प्रेमियों से मैदान के किनारे बैठे दर्शकों से मिलकर उनका अभिवादन किया और हाल चाल भी पूछे जहां दर्शकों ने अभिनंदन स्वीकार करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं साथ ही विधायक एवं विधायिका ने शहबाज फुटबॉल टुरनामेंट के आर्गेनाइजर एकरामुल हक़ को एवं टुरनामेंट के सदस्य गण को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि यह कार्य खेल प्रेमियों के लिए मुसलसल 36 वर्षों से आयोजित करना बहुत बड़े दिल की बात है ऐसे खेल प्रेमी समाज में बहुत कम मिलते हैं जो खेल से खिलाड़ियों को भविष्य बनाने का श्री एकरामुल हक़ अवसर प्रदान करते हैं और सरकार के मंशा को भी साकार करने में एक स्तंभ का काम करते हैं हम आग्रह करते हैं कि एकरामुल हक़ साहब पुर्खों की इस धरोहर को सौभाग्य पूर्ण चलाते रहें ताकि समाज में आपसी भाईचारा बना रहे हैं ज्ञात हो कि आगमण के समय ब्लू स्टार फुटबॉल क्लब जलालपुर बीरभान के सक्रिय सदस्य अख्तर अंसारी, खुर्शीद आलम, राजद नेता सरफराज एजाज ने विधायक जी को शाल और माला से जलालपुर चौक पर भव्य स्वागत किया।