March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार में सहयोगियों के साथ दमखम से चुनाव लड़ेगी इंडियन सवर्ण समाज पार्टी/NRI NEWS

बिहार में सहयोगियों के साथ दमखम से चुनाव लड़ेगी इंडियन सवर्ण समाज पार्टी

महुआ के विभिन्न गांव का दौर के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रभारी ने कहा

महुआ से रेणु सिंह कि रिपोर्ट 

इंडियन सवर्ण समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रभारी मंत्री श्रीप्रकाश सिंह का रविवार को यहां विभिन्न गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को पार्टी के क्रियाकलापों की जानकारी दी। दौड़ा के दौरान लोगों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।
दौरा के दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि बिहार में चुनाव होनी है। जिसमें इंडियन सवर्ण पार्टी एनडीए गठबंधन से मिलकर चुनाव लड़ेंगी। गठबंधन में जो सिटें उन्हें मिलेगी। वहां पार्टी अपनी उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार के कारण बिहार में शांति का माहौल है।बताया कि कई जिलों में संगठन का विस्तार किया गया है। चुनाव से पहले सभी जिलों में संगठन बनाकर उसे सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडियन सवर्ण समाज पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए कृत संकल्पित है। इस मौके पर उनके साथ काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.