हाजीपुर में निकली भोले बाबा की भव्य बाराती,नित्यानंद राय बने महादेव के गाड़ीवान ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली) महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही ।जगह-जगह शिव मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा झांकियां निकाली गई ।
हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर अपनी मुरादे पूरी की ।मुख्य आयोजन वैशाली जिले के मुख्यालय हाजीपुर के ऐतिहासिक पातालेश्वर मंदिर से शुरू हुई ,जहां पर लाखों की संख्या में हजारों आकर्षक झांकियां के साथ भगवान शंकर की बाराती की शोभायात्रा निकाली गई ,जिसमें उजियारपुर के सांसद व भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भगवान भोले के बसहा रूपी गाड़ी के गाड़ीवान बने ।भूत बैताल , दैत्य ,पिचाश की बनी विभिन्न आकर्षक झांकियां बैंड बाजे के साथ हाजीपुर के विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए अक्षयवट राय स्टेडियम पहुंची, जहां पर भव्य जुलूस में शामिल बैंड बाजे एवं झांकियां को पुरस्कृत किया गया ।जुलूस के आरंभ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि छात्र जीवन से ही इस आयोजन में भाग लेता आ रहा हूं और इसी की कृपा है कि मैं हाजीपुर का विधायक भी बना और उजियारपुर की महान जनता ने मुझे जीताने का काम किया ।
जिसके फलस्वरुप भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे जिम्मेवारी दिया, जिससे गृह मंत्री अमित शाह के साथ काम करने का मौका मिला। हाजीपुर की इस माटी का जीवन भर आभारी रहूंगा । जब भी यहां कोई आयोजन हुआ उसमें मेरी भूमिका जरूर रही ।उन्होंने कहा कि जब मैं जेल में था यहां से निकलने वाली झांकी में गाड़ीवान की जगह पर मेरी तस्वीर यहां के लोगों ने रखा था, दूसरे लोगों को बैठने का मौका नहीं दिया। जब तक मेरी जिंदगी रहेगी, तब तक मैं इस सांस्कृतिक परंपरा के साथ जुड़ा रहूंगा। इस मौके पर हाजीपुर ,बिहार तथा देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी ।