बी जे डब्लू एस ने किया वृद्ध जनों के बीच निःशुल्क चश्मा वितरण ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
पातेपुर (वैशाली )के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत प्राणपुर गांव मे बी जे डब्लू एस स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित “” वृद्ध सम्मान केंद्र “” प्राणपुर के प्रांगण में संस्था के संस्थापक डॉ सुरेश राय के नेतृत्व में वृद्ध जनों के बीच निशुल्क चश्मा वितरण किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुनियाद केंद्र (बिहार सरकार) पातेपुर के केंद्र प्रभारी श्रीमती इंदु कुमारी एवं उनके सहयोगी के साथ-साथ संस्था के संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद सिंह कार्यकारी अध्यक्ष गौतम कुमार सक्रीय साथी अजंत कुमार , भोला दास , मिट्ठू राय , रामहित साहनी, सलाहकार मंडल सदस्य धनेश्वर साहनी, ओम प्रकाश राय ,सेवादल के साथी रणधीर पासवान सहित अन्य बुजुर्ग ,नौजवान भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया ! निः शुल्क चश्मा प्रकार बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। कृत्रिम आंखों के सहारे दुनिया को स्पष्ट रूप से देख सकेंगे ।बताते चलें की ब्रज वेलफेयर सोसाइटी क्षेत्र में बुजुर्गों के लिए बहुत सारे लाभकारी योजनाएं और कार्यक्रम चलाती है।