नीतीश जी की अगली होली एक अणे मार्ग में नहीं होगी: प्रशांत किशोर ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार, पटना
पटना जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पटना स्थित मरीन ड्राइव, एलसीटी घाट में अपने कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे सत्याग्रह आश्रम में होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगली होली एक अणे मार्ग में नहीं होनी चाहिए ,इसके लिए जन सुराज को जो भी संसाधन लगाना होगा ,पीछे नहीं हटेंगे । कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि आज से ही जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं गांव स्तर तक लग जाइए ,ताकि आगामी 5 महीना बिहार के परिवर्तन के लिए मील का पत्थर साबित हो। जन सुराज का एक ही मकसद है बिहार में पलायन रोकना तथा बेरोजगारी को दूर करना। जब तक यह नहीं होगा ,तब तक बिहार विकसित राज्य नहीं बनेगा। जब तक यह चाचा भतीजा बारी-बारी से बिहार में आते रहेंगे, तब तक बिहार कभी विकास नहीं करेगा ।उन्होंने कहा कि जहां भी जद यू का कोई भी उम्मीदवार हो ,उसे लगकर हराना होगा ,नहीं तो फिर नीतीश कुमार कभी बीजेपी के साथ तो कभी लालटेन के साथ झूलते नजर आएंगे, इसलिए ऐसे नेता को बिहार से बाहर निकाला होगा।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, युवा प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा ,एमएलसी अशफाक मुन्ना, पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी, महिला अध्यक्ष सुभद्रा साहनी सहित प्रत्येक जिला के अध्यक्ष ने समारोह को संबोधित किया ।इस मौके पर वैशाली जिले से बड़ी संख्या में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाग लेने वाले में जिला अध्यक्ष इंद्र भूषण प्रसाद सिंह, संरक्षक चंद्रदेव सिंह ,राम नारायण सिंह ,जिला मुख्य प्रवक्ता सुधीर मालाकार ,जिला युवा अध्यक्ष राजकुमार सहनी, श्वेता सिंह,पप्पू सिंह ,हरिनंदन राय,पिंकी विप्लवी, राजदेव ठाकुर ,इंद्रजीत प्रधान, पूनम चौधरी ,रणजीत झा, मनोज गुप्ता ,रंजीत चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे ।