विधायक डॉ मुकेश रोशन ने किया बाल विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार, वैशाली
महुआ (वैशाली)संत जोसेफ स्कूल ,सिंघाड़ा में महुआ विधायक डॉक्टर मुकेश रोशन की अध्यक्षता में महाकौशल विज्ञान मेला का शुभारंभ हुआ। उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि विज्ञान का रूप मानवता को दिशा देने वाला है इसलिए विज्ञान की इस विशिष्ट ज्ञान से अपने परिवेश कों बेहतर करने में लगे। समाज सेवी किशलय किशोर ने बच्चों एवं विज्ञान में विज्ञान मेले में आए हुए सभी को से सीखने की दृष्टि रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अपनी सोच को विकसित कर हम तार्किक बने।आज संत जोसफ विद्यालय सिंघाड़ा, महुआ में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने प्रदर्श को प्रदर्शित किया । विभिन्न तरह के मॉडल भौतिकी, जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान से संबंधित प्रदर्शो आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जीवन विज्ञान, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर बच्चों की परियोजनाओं दर्शाया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक ने बताया कि है इस विज्ञान मेले का मुख्य विषय-“विकसित महुआ -हरित ऊर्जा प्राकृतिक स्रोतों से”था जिसमें बच्चों ने प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त होने वाली ऊर्जा सौर एवं पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय समाधान से लेकर उन्नत अपशिष्ट प्रबंधन समाधान और पर्यावरण के विषयों को लेकर बच्चों की उत्सुकता काफी सराहनीय रही! उन्होंने विद्यार्थियों की स्पष्ट समझ एवं अवधारणा के लिए शिक्षकों का साधुवाद दिया ।विद्यालय के निर्देशक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण परिवेश में घरेलू और मूल्य श्रृंखला विकसित करने के वे निर्माण क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ हम बच्चों में वैज्ञानिक सोच और तार्किक भाव उत्पन्न कर सके यही इस समय की मांग है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सीमा सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी के लगाने के पीछे राज यह है कि हम प्रकृति ,स्वास्थ्य, समाज सभी को वैज्ञानिक तरीकों से बच्चों में आत्म विकास कर सकें। इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक विज्ञान प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया, जिसको लोगों ने काफी सराहना की।