गोरौल थाना क्षेत्र के वार्ड 7 के मो रहमत अली के बंद घर मे सोमवार की रात अचानक आग लगने से पूरा घर जलकर राख हों गया। घर मे रखे करिब लाखो की सम्पति जल गया। घर मे रखा दो गैस सिलेंडर भी विसफ कर गया। मालूम हों की रहमत अली स्वयं जेल मे है और घर के अन्य सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार है। मामला यह है की गृहस्वामी का पुत्र सविर अली अपनी एक छात्रा को लेकर फरार है। इसी मामले मे पुलिस इसके पिता को पकड़ कर जेल भेज दिया है । आग घर मे कैसे लगी यह आसपास के लोगो को भी पता नहीं है। तरह तरह की बाते हों रही है कुछ लोगों का कहना है कि रहमत अली की पत्नी थाने में विरोधी पार्टी के खिलाफ एक सनहा दे रखा है जिसमें घर में आग लगाने एवं जान मारने की धमकी दी है। आग लगने की सुचना मिलते ही अपर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार, अग्नि सामक दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जब तक आप पुरे घर को अपने चपेट में ले लिया था, थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया की बिजली के पोल के ऊपर का तार गला हुआ देखा गया है। हों सकता है सॉट सर्किट से आगलगी हों। कोई भी ग्रामीण सॉटसर्किट से आग लगने की बता को स्वीकार नहीं करते है।अपर थानाध्याक्ष भी इस बता के अनुमान के आधार पर ही कही है। वैसे पुलिस सभी एंगल से इस अग्निकांड की जांच करेगी ।वही दूसरी ओर रहमत अली की पत्नी ने शैमूल निशा ने घर मे आग लगाने और मारपीट करने का आरोप चकब्यास गाँव के गरीबनाथ महतो सहित सात लोगो पर लगाया है। इस आरोपी मे एक महिला का नाम भी दिया दिया गया है।थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया की शैमूल निशा ने जो आवेंदन दी है उस पर एफ आई आर दर्ज कर इसपर जांच की करवाई शुरू कर दिया गया है।