May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला पार्षद रुबी कुमारी के द्वारा होली मिलन समारोह एवं इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन

जिला पार्षद रुबी कुमारी के द्वारा होली मिलन समारोह एवं इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन

रिपोर्ट जाहिद वारसी।

जिला पार्षद रुबी कुमारी भावी विधायक प्रत्याशी वैशाली विधानसभा कुमारी के आवास पर बुधवार को होली मिलन समारोह एवं इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें जिला पार्षद रुबी कुमारी एवं उनके पति संजीत कुमार ने उपस्थित लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया साथ ही अबीर-गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली एवं रमजान की बधाई दी, वहीं संध्या में इफ्तार पार्टी में आपसी भाईचारे का नजारा देखने को मिला जहां जहां दोनों समुदाय के लोग एक जगह बैठ कर इफ्तार किया एक दूसरे को होली और रमजान की बधाई दी,

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिला पार्षद रुबी कुमारी ने कहा आज हम लोग जिस तरह से आपसी भाईचारे के साथ होली मिलन ओर इफ्तार एक जगह बैठ कर कर रहे इसी तरह हम हमेशा मिल जुलकर भाईचारे के साथ रहेंगे, श्री कुमारी से पुछे जाने पर बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वैशाली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी जिस तरह जिला पार्षद के रूप में क्षेत्र का विकास किया है उसी तरह वैशाली विधानसभा का विकास करुंगी वैशाली विधानसभा में विकास की अभी बहो जरूरत है, इस अवसर पर सुरेश प्रसाद यादव, जिला पार्षद मनोज ठाकुर, मुंद्रिका राय, मो इकबाल, मो हासिम, दिनेश राय, सिक्रम पासवान,हाजी मुस्ताक, गणेश कुशवाहा, मो जहुर , संजय राय सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.